सोने से पहले एक पेग व्हिस्की खराब करती है नींद
ताजा खबरें, विज्ञान, स्वास्थ्य 9:30 pm
लेकिन,शोधकर्ताओं की मानें तो यह आपकी नींद खराब करता है.
डेली एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के अनुसार, जापान की एकिता यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय दल ने अपने शोध में पाया कि सोने से पहले शराब पीने से मनुष्य इंसोमेनिया का शिकार हो सकता है. इससे उसकी नींद खराब हो सकती है.
इंसोमेनिया एक बीमारी है जिसमें मनुष्य को नींद नहीं आती.उन्होंने पाया कि सोने से पहले शराब लेने से नींद में कमी आती है. इससे मनुष्य को बहुत ज्यादा थकान महसूस होने लगता है.
दल का नेतृतव कर रहे डॉक्टर योहेई सागवा ने कहा, सोने से पहले शराब पीने से अच्छी नींद नहीं आती है बल्कि आप इंसोमेनिया के शिकार हो सकते हैं.’
सागवा के सहयोगी डॉक्टर सेइजी निशिनो ने कहा, ‘ऐसा माना जाता है कि थोड़ी मात्रा में शराब पीने पर नींद अच्छी आती है. शराब की बहुत कम मात्रा के लिए यह भले ही सही हो मगर ज्यादा मात्रा में शराब लेने पर नींद खराब हो जाती है.’
शोध का परिणाम ‘एल्कोहलिज्म : क्लिनीकल एण्ड एक्सपेरिमेंटल रिसर्च’ जर्नल के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ है.