लीबिया के नेता मुअम्मर गद्दाफी अल्जीरिया में ...!

मिस्र की आधिकारिक समाचार एजेंसी के अनुसार लीबिया के नेता मुअम्मर गद्दाफी अल्जीरिया भाग गए हैं.

एजेंसी ने ये खबर लीबियाई विदोहियों से जुड़े सूत्र के हवाले से दी है. लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है.

मिस्र की समाचार एजेंसी मेना की खबर के अनुसार शुक्रवार को लीबिया की ओर से आ रही हथियारों से भरी छह गाडि़यां अल्जीरिया के शहर घदाम्स की सीमा में प्रवेश कर गयीं.

इन गाडि़यों में लीबिया के आला अधिकारियों के अलावा मुअम्मर गद्दाफी के होने के कयास लगाए जा रहे है.

लीबियाई विद्रोहियों के पास तब हथियार और अन्य संसाधन नहीं थे जिसके कारण वह इन गाडि़यों का पीछा नहीं कर पाए.

अल्जीरिया ने लीबियाई विद्रोहियों को अभी मान्यता नहीं दी है. शुक्रवार को अल्जीरिया की सरकार ने कहा था कि वह अपने तटस्थ रहने की नीति से पीछे नहीं हट सकती.

लीबिया से सटे अन्य पड़ोसी देशों ने विद्रोहियों को समर्थन दिया हुआ है.

अब सीमा पर विद्रोहियों का कब्जा , कज्जाफी की तलाश जारी

लीबिया में विद्रोहियों ने ट्यूनीशिया सीमा से लगे राज जदिर पोस्ट पर कब्जा कर लिया है. पर अब भी कई पोस्टों पर युद्ध जारी है और मुअम्मर गद्दाफी की तलाश की जा रही है.

एक ट्यूनीशियाई अधिकारी का कहना था कि गद्दाफी समर्थक पोस्ट छोड़ कर भाग निकले जब करीब 100 विद्रोहियों ने यहां ध्वज लहराया.

छह महीने पहले शुरू हुये युद्ध के बाद अब विद्रोहियों को गद्दाफी की तलाश है ताकि वह अपनी जीत का दावा कर सकें.



Posted by राजबीर सिंह at 10:19 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh