केविन पीटरसन नहीं खेलेंगे भारत-इंग्लैंड वनडे सिरीज में
क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, ETOI, gallery 10:21 pm
भारत के लिए राहत की ख़बर है. इंग्लैंड के साथ होने वाले वनडे सिरीज में मेजबान टीम के तूफानी बल्लेबाज केविन पीटरसन नहीं खेल पाएंगे.
इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने पीटरसन को आराम देने का फैसला किया है. उनकी जगह डरहम के बल्लेबाज बेन स्टोक्स को टीम में शामिल किया गया है.
आधिकारिक बयान के मुताबिक इंग्लैंड की टीम में खिलाड़ियों की व्यस्तता का ध्यान रखा जा रहा है और इसी नीति के तहत पीटरसन को आराम दिया गया है.
भारत के खिलाफ़ टेस्ट सिरीज में केविन पीटरसन इंग्लैंड की तरफ़ से सर्वाधिक सफल बल्लेबाज रहे लेकिन वनडे में उनका करियर ग्राफ थोड़ा नीचे ज़रूर आया है.
नवंबर 2008 के बाद वह सिर्फ़ दो अर्धशतक लगा पाए हैं. इंग्लैंड के मुख्य चयनकर्ता ज्योफ मिलर ने बताया कि स्टोक्स की प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और उनके चयन से टीम के पास भविष्य में ज्यादा विकल्प हो सकते हैं.
स्टोक्स पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगे.