पूर्वी अफ्रीका में मौत का खतरा कुपोषण से मौतों का खतरा

संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी के अनुसार भयंकर सूखा और अकाल की वजह से अफ्रीका में 300,000 बच्चे बुरी तरह से कुपोषित हैं.



संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अकाल के कारण सोमालिया, केन्या, इथियोपिया, दिग्बूटी और एरीट्रिया में पहले ही सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और अभी भी इस क्षेत्र में एक करोड़ बीस लाख से ज्यादा लोगों को खाद्य सामग्री की आवश्यकता है.



यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक एंटोनी लेक ने संवाददाताओं को बताया कि अफ्रीका में यह संकट मानवीय त्रासदी के समान है.



उन्होंने कहा कि सोमालिया में ही 14 लाख बच्चे प्रभावित हुए हैं, जिसमें से 390,000 कुपोषण का सामना कर रहे हैं. भीषण कुपोषण के कारण दक्षिण मध्य क्षेत्र में करीब 140,000 बच्चों पर मौत का साया मंडरा रहा है.

Posted by राजबीर सिंह at 9:28 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh