मुरादाबाद के छह थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दो समुदायों के बीच हुई झड़प में 13 लोग घायल हो गए.

हिंसा के बाद जिले के छह थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया. प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.



जिले के दसराय इलाके में मंगलवार देर रात अलग-अलग समुदाय के लोगों के बीच हुई कहासुनी ने देखते-देखते बड़ी हिंसा का रूप ले लिया, जो शहर के विभिन्न इलाकों में फैल गई.



बीते शनिवार को एक समुदाय के लोगों द्वारा कांवड़ियों का रास्ता रोके जाने के बाद दोनों समुदायों में हिंसक झड़प हुई. पुलिस अधिकारी मान रहे हैं ताजा हिंसा के पीछे वही मुख्य कारण हो सकता है.



मंगलवार देर रात दोनों समुदायों के उपद्रवियों ने एक पुलिस चौकी, कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर पथराव किया. उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया.



मुरादाबाद के जिलाधिकारी समीर वर्मा ने बताया, "पथराव और आगजनी में एक पुलिस उपाधीक्षक और एक थाना प्रभारी के अलावा भीड़ के 11 लोग घायल हुए हैं.

हिंसा के बाद देर रात शहर के छह थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया.



उन्होंने कहा, फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन पूरी तरह से नियंत्रण में है. प्रभावित इलाकों में त्वरित कार्य बल (आरएएफ), प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) और पुलिस की भारी संख्या में तैनाती गई है.

Posted by राजबीर सिंह at 4:52 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh