ओबामा ने अफगानिस्तान में मारे गये सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
ताजा खबरें, देश-विदेश 4:57 am
तालिबान का दावा है कि उसने अमेरिकी हेलीकॉप्टर पर हमला कर इन सैनिकों को मार डाला जबकि अमेरिका इसे हादसा बता रहा है.
इन सैनिकों के शव दो विमानों में डेलवरे स्थित डोवर एयर फोर्स बेस सी-17 लाए गए.
30 शव अमेरिकी झंडे और आठ शव अफगान झंडे में लिपटे हुए थे.
डोवर एयर फोर्स बेस के शव गृह संबंधी मामलों के प्रवक्ता वान विलियम्स ने कहा कि हेलीकॉटर का दुर्घटनाग्रस्त होना काफी भयानक था.
मारे गये सैनिकों के शवों की आसानी से पहचान संभव नहीं है.
उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में डीएनए और अंगुलियों के निशान के आधार शवों की पहचान की जाएगी.