कोरियोग्राफर और निर्देशिका फराह खान अब बनेगी हिरोइन
ताजा खबरें, मनोरंजन 2:11 am
जी हां, फराह जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘शीरीं फरहाद’ में अदाकारी करती हुई नजर आएंगी।
फराह फिल्म में ‘शीरीं’ का किरदार निभाएंगी। फिल्म में फराह के साथ अभिनेता बोमन ईरानी नजर आएंगे।
फिल्म की शूटिंग की फरवरी तक खत्म हो जाएगी।
वैसे फराह और संजय की दोस्ती काफी पुरानी है। इससे पहले ‘1942 एक लव स्टोरी’ में भी ये दोनों साथ काम कर चुके हैं।