इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बिजली गुल, यात्रियों को परेशानी

राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट पर ऐसी स्थिति होगी इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता. और वह भी रात के समय जब यात्रियों की आवाजाही सबसे अधिक होती है.

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन (टी-3) पर शनिवार देर रात बिजली गुल हो गई. सूत्रों ने बताया कि बत्ती रात करीब 1.40 बजे गायब हुई और चार घंटे से अधिक समय तक गायब रही.

बिजली न होने के कारण एयरपोर्ट के सिक्योरिटी सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया. वहां ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने यात्रियों के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दी. इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सिक्योरिटी स्टाफ ने किसी भी यात्री को अंदर नहीं जाने दिया जिसकी वजह से वे बाहर ही फंसे रहे. सामन ले जाने वाली बेल्ट के भी काम न करने की वजह से यात्रियों को बहुत दिक्कत हुई.

बिजली नदारद होने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस एयरपोर्ट पर इंतज़ामों की पोल खुल कर सबके सामने आ गई.

बिजली के गायब हो जाने से एयरपोर्ट का कामकाज लगभग ठप हो गया. वहां हवाई जाहज़ों की लैंडिंग और टेकऑफ में भी दिक्कत आई.

बिजली न होने की स्थिति में ड्यूटी पर तैनात ने कामकाज मैनुअल तरीके से निपटाने की कोशिश की लेकिन इससे लोगों की परेशानी कम नहीं हुई.

बत्ती नो होने के कारण वहां पर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक सूचना बोर्ड ने भी काम करना बंद कर दिया. लिहाज़ा लोगों को फ्लाइट्स के आने- जाने की सूचना हासिल करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा.

सूत्रों ने बताया कि रविवार तड़के बत्ती आने के बाद एयरपोर्ट पर कामकाज को सामान्य करने की कोशिश की जाती रही.


Posted by राजबीर सिंह at 8:45 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh