पाकिस्तान में आतंकवादियों ने नाटो के १६ तेल टैंकरों को फूंका

पाकिस्तान में आतंकवादियों ने नाटो के कम से कम 16 तेल टैंकरों को आग के हवाले कर दिए.

यह घटना पाकिस्तान के पेशावर शहर के निकट शनिवार शाम की है.

इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक तेल टैंकर टर्मिनल पर लगभग 50 टैंकर अफगानिस्तान में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सेनाओं को तेल की आपूर्ति के लिए जाने को तैयार थे.

आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमनकर्मियों को बुलाया गया. अधिकारियों का कहना है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है.

Posted by राजबीर सिंह at 8:48 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh