हमास ने इजरायल के साथ औपचारिक युद्ध विराम खत्म किया
ताजा खबरें, देश-विदेश 6:21 am
हमास ने ऐसा पिछले दो दिनों में हुई हिंसा में 22 लोगों के मारे जाने के बाद किया है.
हमास के सैन्य विंग इज-अल-दीन-अल-कस्साम ब्रिगदेस ने घोषणा की कि वह इजरायल के साथ गाजा क्षेत्र में युद्ध विराम के लिए आगे वचनबद्ध नहीं है.
हथियाबंद गुट के प्रवक्ता अबू क्बैदा ने कहा कि फिलीस्तीन की जनता के नरसंहार को देखते हुए लंबे समय तक शांत नहीं रहा जा सकता.
हमास ने भी गाजा के सभी धड़ों से इजरायली अपराधों का जवाब देने की अपील की है.
डाक्टरों के मुताबिक केंद्रीय गाजा पट्टी में इजरायली युद्धक विमानों के हमले में शुक्रवार को फिलीस्तीन के तीन नागरिकों की मौत हो गई.
गुरुवार को दक्षिणी इजरायल पर किए गए हमले के बाद मृतक संख्या 14 हो गई है.
इजरायल पर किए गए हमले में 8 लोग मारे गए थे.