पेस- भूपति की जोड़ी वेस्टर्न एंड साउदर्न टेनिस चैम्पियनशिप के सेमी फ़ाइनल में
अन्य खेल, खेल, ताजा खबरें 6:27 am
तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में वॉकओवर मिला क्योंकि चेक गणराज्य के थॉम बेरडिक और राडेक स्टेपानेक की जोड़ी ने मुकाबले से हटने का फैसला किया.
बेरडिक ने एकल मुकाबलों में दो बार के चैम्पियन रोजर फेडरर को 6-2, 7-6 ‘3’ से पराजित किया था लेकिन वह कंधे की चोट के कारण युगल मुकाबले में नहीं खेल सके.
अगले दौर में पेस और भूपति का सामना मौजूदा चैम्पियन ब्रायन बंधुओं से भिड़ेंगे. बॉब और माइक ब्रायन ने क्वार्टर फाइनल में मारिस्वेज फ्रीस्टेनबर्ग और मार्सिन मैटकोवस्की को जोड़ी को 7-6 ‘5’, 7-6 ‘3’ से हराया.