अन्ना हजारे से मुलाकात करने रामलीला मैदान पहुंचे गृह सचिव आरके सिंह

गृह सचिव आरके सिंह शनिवार को अन्ना हजारे से मुलाकात करने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे.

अन्ना के सख्त तेवरों के चलते सरकार दबाव में है. सरकार की ओर से अन्ना को मनाने की कोशिशें तेज़ होती दिख रही हैं.

बताया जा रहा है कि आरके सिंह अन्ना से मिलने अनशन स्थल पर पहुंचे हैं और मंच के पीछे बातचीत चल रही है.

माना जा रहा है कि सरकार की ओर से बढ़ाया गया ये पहला कदम है.

मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है जब अन्ना के प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण मौजूद नहीं हैं. हालांकि किरण बेदी अनशन स्थल पर मौजूद हैं लेकिन वह इस बातचीत में शामिल हैं या नहीं ये फिलहाल साफ नहीं हो पाया है.

हज़ारे की तबीयत ठीक

इस बीच रामलीला मैदान से प्राप्त ख़बरों के अनुसार अन्ना हजारे की सेहत उनके अनशन के पांचवें दिन भी दुरस्त है और इसपर चिकित्सकों का एक दल लगातार नजर रखे हुए है.



हजारे पक्ष के सदस्य कुमार विास ने बताया कि डॉक्टर नरेश त्रेहन के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक दल हजारे की सेहत की नियमित जांच कर रहा है. विश्वास ने कहा कि हजारे का रक्तचाप 82-132 है और वह एकदम दुरस्त हैं.

मालूम हो कि शनिवार को अन्ना हजारे के अनशन का पांचवां दिन है. अन्ना के तेवर सख्त हो गए हैं. उन्होंने कहा था कि संसद इसी सत्र में जनलोकपाल बिल पारित करे.

अन्ना ने मांग की है कि अगर 30 अगस्‍त तक सरकार जन लोकपाल बिल पास नहीं करती है तो देशभर में जेल भरो आंदोलन शुरू होगा. उन्होंने कहा कि बिल पास न होने तक उनका आमरण अनशन चलता रहेगा.

Posted by राजबीर सिंह at 3:21 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh