राजीव गांधी के जन्मदिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

राजीव गांधी के जन्मदिवस पर शनिवार को तमाम नेताओं ने वीर भूमि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी, रॉबर्ट बढेरा और शीला दीक्षित समेत कई नेता वीर भूमि पहुंचे और राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

मनमोहन सिंह और मीरा कुमार सहित अनेक प्रमुख नेताओं ने शनिवार को संसद भवन में भी राजीव गांधी को उनके जन्म दिन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

इन नेताओं ने संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख लोगों में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री, सांसद एवं पूर्व सांसद शामिल थे.

इस मौके पर राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लोकसभा सचिवालय द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित एक पुस्तिका भी वितरित की गई.

संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में 20 अगस्त 1993 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा ने राजीव गांधी के चित्र का अनावरण किया था.

Posted by राजबीर सिंह at 3:24 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh