भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अन्ना हजारे के आंदोलन की सराहना की राहुल गाँधी ने

लोकसभा में राहुल गांधी ने अन्ना की सराहना की पर उनके तरीकों को लोकतंत्र के लिए ख़तरनाक बताया.

कांग्रेस महासचिव और सांसद राहुल गांधी जब लोकसभा में भ्रष्टाचार पर बोलने के लिए उठे तो विपक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया और पूछा कि इतने दिनों से वे कहां थे.

इस बीच राहुल गांधी ने जोशपूर्ण भाषण देते हुए भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अन्ना हजारे के आंदोलन की सराहना की और कहा कि जब वो देश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा करते हैं तो जिन समस्यायों के बारे में उन्हें पता चलता है उसी को लेकर अन्ना आंदोलन कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने लोकपाल बिल को ज़रूरी बताया लेकिन कहा कि सिर्फ़ इस क़ानून से भ्रष्टाचार ख़त्म नहीं होगा.

उन्होंने अन्ना हजारे के तौर तरीकों पर हमला बोला और कहा कि संसदीय जनतंत्र की सर्वोच्चता पर सवाल उठाना ख़तरनाक संकेत देता है.

राहुल गांधी ने लोकपाल को मज़बूत बनाने को ज़रूरी बताया और मांग कर दी कि चुनाव आयोग की तरह इसे संवैधानिक ढांचे में गठित किया जाए लेकिन दोहराया कि क़ानून बनाना जनता के प्रतिनिधियों का ही काम है, इसे थोपा नहीं जा सकता.

Posted by राजबीर सिंह at 6:40 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh