शाहिद अफरीदी ने क्रिकेट मैदान पर निराशाजनक वापसी की
क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें 11:02 pm
अफरीदी ने रमजान टी20 कारपोरेट कप टूर्नामेंट में सिर्फ एक रन बनाया और एक विकेट हासिल किया.
अफरीदी पाकिस्तान में घरेलू प्रतियोगिता में अंतिम बार अक्तूबर 2010 में खेले थे. वह हबीब बैंक की ओर से खेल रहे थे जिसे बीती रात टूर्नामेंट में केईएससी टीम से हार का मुंह देखना पड़ा . टूर्नामेंट का आयोजन पूर्व कप्तान मोइन खान ने किया.
पिछले साल मई में अंतरराष्ट्रीय क्रि केट को अलविदा कहने के बाद अफरीदी ने इंग्लैंड में केवल एक टी20 क्रिकेट मैच खेला है.