भारतीय किसान यूनियन ने किया अन्ना हजारे को समर्थन

अन्ना हजारे को समर्थन देने के लिए गुरुवार को हजारों किसानों ने दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए कूच किया.

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर और बागपत जिलों से 2,000 से अधिक किसान करीब 100 निजी वाहनों, रेलगाड़ियों तथा बसों में सवार होकर रामलीला मैदान रवाना हुए.



भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता धर्मेद्र मलिक ने संवाददाताओं से कहा, "देशभर में समाज के दूसरे वर्गो की तरह ही किसानों ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की मुहिम को समर्थन देने का फैसला किया है.

भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत के आह्वान पर हजारों किसानों ने उनके नेतृत्व में रामलीला मैदान के लिए कूच किया."



मलिक ने कहा, "कांग्रेस की अगुवई वाली केंद्र सरकार यदि कहती है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है तो सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार जनलोकपाल विधेयक पारित करने से घबरा क्यों रही है?

साफ है कि वह जन लोकपाल से डर रही है, इसलिए एक कमजोर लोकपाल विधेयक लाकर उसे जबरन पारित करवाना चाहती है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्प्रभावी है."



भाकियू नेता ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाकर किसी की बात नहीं सुन रही है. ऐसे में अब तक मूकदर्शक की भूमिका निभा रहे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को चुप्पी तोड़कर बीच का रास्ता निकालने के लिए सक्रिय भूमिका अदा करनी चाहिए.

Posted by राजबीर सिंह at 5:18 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh