सेंसेक्स 139 अंक लुढ़ककर बंद, निफ्टी में 49 अंकों की गिरावट
ताजा खबरें, व्यापार 5:21 am
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 138.65 अंकों की गिरावट के साथ 16,146.33 पर और निफ्टी 49.30 अंकों की गिरावट के साथ 4,839.60 पर बंद हुआ.
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 53.16 अंकों की तेजी के साथ 16,338.14 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 25.75 अंकों की तेजी के साथ 4,914.65 पर खुला था.
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई.
मिडकैप 54.93 अंकों की गिरावट के साथ 6,173.77 पर और स्मॉलकैप 59.03 अंकों की गिरावट के साथ 7,099.61 पर बंद हुआ.