लखनऊ में उतरने के दौरान एयर इंडिया के विमान का टायर फटा

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पर रविवार दोपहर हवाई पट्टी पर उतरने के दौरान एयर इंडिया के विमान का टायर फट गया.

विमान में सवार सभी 100 यात्री सुरक्षित हैं.

अमौसी हवाईअड्डे के निदेशक अतुल दीक्षित ने बताया कि एयर इंडिया के दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान एआई-411 का टायर हवाई पट्टी पर उतरने के दौरान फट गया.

दीक्षित ने कहा कि सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया. विमान में 100 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे.

उन्होंने कहा कि हादसा किन कारणों से यह हुआ यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. जांच की जा रही है.

उधर हादसे के बारे में एयर इंडिया की तरफ से फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया गया है

Posted by राजबीर सिंह at 8:40 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh