आसान नहीं है बॉलीवुड की फिल्मों में काम करना : कैमरन डियाज

हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरन डियाज का कहना है कि बॉलीवुड फिल्मों में काम करना काफी कठिन है.

कैमरन डियाज का कहना है कि वह बॉलीवुड की फिल्मों में काम करना पसंद करेंगी लेकिन ऐसा करना उनके लिए काफी कठिन है.

एमटीवी ऑनलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार 36 वर्षीय डियाज ने कहा कि उनकी नजर में हॉलीवुड के कलाकार काफी मेहनत करते हैं.

उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अंग्रेजी भाषा ही बोल सकती हैं और अन्य भाषाओं में उन्हें काफी परेशानी है. लेकिन मौका मिलने पर वह इसे स्वीकार करना चाहेंगी.

डियाज की नयी फिल्म बैड टीचर 19 अगस्त को भारत में प्रदर्शित हो रही है.

Posted by राजबीर सिंह at 8:38 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh