चीनी परमाणु संयंत्र के वैज्ञानिकों के दल ने न्यूट्रिनो को खोजने का दावा किया
तकनीक, ताजा खबरें, विज्ञान 7:58 pm
यह इस गुत्थी को सुलझाने का संकेत दे सकता है कि क्यों ब्राह्मांड में प्रतिपदार्थ (एंटीमैटर) की तुलना में पदार्थ अधिक है.
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि चीनी विज्ञान अकादमी के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एनर्जी फिजिक्स ने घोषणा की कि छह देशों और 250 से अधिक अनुसंधानकर्ताओं ने मिलकर यह सफलता हासिल की है.
चीन के दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत में चीनी दया खाड़ी परमाणु ऊर्जा केंद्र से 360 मीटर की दूरी पर जमीन से 100 मीटर की गहराई में दो न्यूट्रिनो डिटेक्टर लगाए गए हैं.
वैज्ञानिकों का मानना है कि बिग बैंग के दौरान पदार्थ और प्रतिपदार्थ समान मात्रा में बने थे लेकिन प्रतिपदार्थ का गायब हो जाना रहस्य बना हुआ है.
न्यूट्रिनो एक प्राथमिक कण है जो साधारण पदार्थ से सहजता से गुजरने में सक्षम है. इसके चलते इसका पता लगाना बेहद कठिन हो जाता है.
शेंझान में बने दया खाड़ी परमाणु ऊर्जा संयंत्र की शुरूआत 1993 में हुई.
चीनी विज्ञान अकादमी और अमेरिका की ब्राकहेवेन राष्ट्रीय प्रयोगशाला और लॉरेंस बर्कले राष्ट्रीय प्रयोगशाला ने साल 2006 में भूमिगत न्यूट्रिनो प्रयोग शुरू किया था.
प्रयोगशाला के प्रवक्ता काम बियू लुक ने कहा कि प्रयोग के नतीजे बिग बैंग के बाद मौलिक पदार्थों के उद्भव पर और प्रकाश डालेंगे.