दिन में करीब पांच घंटे "गपशप" में बिता देती है महिलाये
ताजा खबरें, लाईफस्टाइल 8:00 pm
ऐसा लगता है कि महिलाएं कभी नहीं बदलेंगी. चाहे काम पर हों या घर में एक औसत महिला दिन में करीब पांच घंटे गपशप करने में बिता देती है.
ब्रिटेन में हुए एक सर्वे के मुताबिक, महिलाएं दिन में 298 मिनट गपशप करती हैं जिसमें वे दूसरों की समस्याएं, किसका किससे चक्कर चल रहा है और दूसरों के बच्चों के बारे में बात करती हैं.
उनके मनपसंद विषयों में सेक्स, शॉपिंग और सीरियल शामिल हैं. सर्वे में पाया गया कि महिलाएं दिन में 24 मिनट अपने वजन, खानपान और परिधान के आकारों पर चर्चा करती हैं.
एक तिहाई महिलाओं ने कहा कि उनके दिन का काफी समय इन बातों में गुजरता है कि वे भोजन में क्या ले रही हैं जबकि एक चौथाई खाना बनाने की विधि का आदान प्रदान करती हैं.
डेली एक्सप्रेस की खबर में बताया गया कि महिलाएं कॉस्मेटिक सर्जरी, सास की कही बातों पर भी खूब चर्चा करती हैं.