मेरे लिए उस्ताद जैसे थे दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर : आशा पारेख
ताजा खबरें, मनोरंजन 7:48 pm
उन्होंने कहा कि अभिनेता ने उन्हें अभिनय की बारीकी सिखाई.
आशा ने कहा, "वह मेरे लिए शम्मी चाचा और उनकी पत्नी नीला चाची थीं..यह नीला चाची का विचार था कि मैं उन लोगों को चाचा और चाची बुलाऊं. शम्मीजी के निधन के बाद नीला चाची को लेकर मुझे फिक्र होती है."
ज्ञात हो कि गुर्दे में खराबी के चलते गत रविवार को शम्मी कपूर का निधन हो गया. उनके बारे में अपने जुड़ाव के बारे में बताते हुए आशा ने कहा, "मेरी पहली फिल्म 'दिल दे के देखो' थी जिसमें मैं घबराई हुई थी लेकिन शम्मी चाचा ने मुझे गाने में कैसा अभिनय करना चाहिए, उसे बताया."
उन्होंने बताया, "इसके बाद हमने 'तीसरी कसम' एक साथ की जो जबर्दस्त हिट हुई. जब हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो हमें यह नहीं पता था कि यह फिल्म इतनी पसंद की जाएगी. इस फिल्म के निर्माण के दौरान हमने निर्माता नासिर हुसैन और निर्देशक विजय आनंद के साथ काफी मस्ती की."
आशा ने कहा कि उन्हें यह विश्वास नहीं होता कि शम्मी चाचा अब इस दुनिया में नहीं हैं.