स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आतंकवादी हमले के प्रति अलर्ट जारी

केंद्र ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राज्यों को संभावित आतंकवादी हमले के प्रति अलर्ट कर दिया है.

केंद्र सरकार ने राज्या सरकारों से कहाकि शांति को भंग करने के आतंकवादियों के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए हरसंभव कदम उठाएं.

गृह मंत्रालय ने खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए राज्य सरकारों से संवेदनशील स्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाने को कहा है.

खुफिया सूचना में कहा गया है कि विभिन्न आतंकवादी समूह पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर में खासतौर पर आतंकवादी हमला करने का प्रयास कर सकते हैं.

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह व्यापक अलर्ट के साथ साथ परामर्श है. हमने राज्यों से कहा है कि वे क्या करें और क्या न करें.

अधिकारी ने बताया, हम खासतौर पर असम, मणिपुर और जम्मू कश्मीर के बारे में चिंतित हैं क्योंकि हम नियमित तौर पर प्रतिकूल खुफिया सूचना पा रहे हैं.

इन सभी सूचनाओं को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबद्ध राज्य सरकारों से साझा किया गया है.

मंत्रालय ने राज्यों से बाजारों, धार्मिक स्थलों, हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर अतिरिक्त बलों को तैनात करने को कहा है.

राष्ट्रीय राजधानी में अतिरिक्त एहतियात बरतने के लिए दिल्ली पुलिस को खास निर्देश दिया गया है.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तिरंगा फहराएंगे.

Posted by राजबीर सिंह at 8:31 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh