अमेरिका का बजट घाटा 11 खरब डॉलर के स्तर पर
ताजा खबरें, व्यापार 8:01 am
इससे अमेरिकी सरकार के लिए आय और खर्च के अंतर के हिसाब से यह दूसरा सबसे बुरा वर्ष साबित हो सकता है.
अमेरिकी वित्त विभाग ने बुधवार को कहा कि केवल जुलाई में सरकार ने 129.38 अरब डॉलर की राशि खर्च की जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 165 अरब डॉलर खर्च किए गए थे.
वर्ष 2010 में वर्ष के पहले 10 महीनों का घाटा 16.9 खरब डॉलर था.
घाटा कम रहने की उम्मीद
राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन ने 30 सितम्बर को समाप्त हो रहे वर्ष के लिए बजट घाटा 16.5 खरब डॉलर रहने का अनुमान जताया था. लेकिन अगस्त और सितम्बर में खर्च अधिक रहने और राजस्व संग्रह अपेक्षाकृत कम रहने की सम्भावना के बावजूद पूरे वर्ष का बजट घाटा निर्धारित स्तर से कम रहने की सम्भावना है.
कांग्रेस के बजट विभाग ने हालांकि इस वर्ष का बजट घाटा 14 खरब डॉलर रहने का अनुमान जताया है. वर्ष 2009 से पहले बजट घाटा कभी भी एक वर्ष के भीरत 10 खरब डॉलर को पार नहीं किया.
इस वर्ष बजट घाटा पिछले वर्ष के 12.9 खरब डॉलर से अधिक रहने की सम्भावना है लेकिन इसके वर्ष 2009 के 14.1 खरब डॉलर के संघीय बजट घाटे से कम रहने की सम्भावना है.
इससे पहले वर्ष 2008 में जब अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश थे, तब बजट घाटा 454.8 अरब डॉलर था.
वर्ष 2001 में अमेरिकी राजकोष में अतिरिक्त धन था. उस समय संघीय सरकार की आय 1270 खरब डॉलर थी जो खर्च से ज्यादा थी.
ओबामा की शीर्ष आर्थिक विशेषज्ञों के साथ बैठक
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फेडरल रिज़र्व बोर्ड के चेयरमैन बेन बर्नान्के और वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर सहित शीर्ष आर्थिक विशेषज्ञों की टीम के साथ बैठक की. बैठक में स्टैंर्डड एंड पुअर्स द्वारा अमेरिका की ऋण साख को ट्रिपल ए से घटाकर एए प्लस किए जाने के मद्देनजर पैदा हुई स्थिति पर विचार विमर्श हुआ.
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति और चेयरमैन के बीच आर्थिक पुनरुद्धार के परिदृश्य, रोजगार तथा अन्य वित्तीय मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ. बैठक में राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के चेयरमैन जीन स्पर्लिंग और ओबामा के चीफ आफ स्टाफ विलियम डेली भी मौजूद थे.
बैठक में यूरोप की स्थिति पर भी चर्चा हुई। बयान में कहा गया है कि यह ओबामा और बर्नान्के की इस साल तीसरी बैठक थी.