राष्ट्रमंडल राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी आस्ट्रेलिया में होने जा रही राष्ट्रमंडल राष्ट्राध्यक्षों की बैठक (चोगम) में भाग लेंगे.



प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आस्ट्रेलिया में होने जा रही राष्ट्रमंडल राष्ट्राध्यक्षों की बैठक (चोगम) में भाग नहीं ले पाएंगे और उनके स्थान पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.



सूत्रों ने कहा कि अंसारी पर्थ में 28 से 30 अक्तूबर के बीच आयोजित होने वाली 53 देशों के इस समूह की शिखर बैठक में भाग लेंगे.



हालांकि प्रधानमंत्री के इस वार्षिक बैठक में भाग नहीं ले पाने को लेकर कोई कारण नहीं दिया गया है. आमतौर पर चोगम की शिखर बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री करते आये हैं.



सिंह ने युगांडा और त्रिनिडाड तथा टोबैगो में हुए दो शिखर सम्मेलनों में भाग लिया था.

Posted by राजबीर सिंह at 8:33 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh