जे पी मैदान पर अनशन करेंगे अन्ना, जगह से अन्ना संतुष्ट

16 अगस्त से शुरु होने वाले अनशन के लिए दिल्ली में उपलब्ध कराई गई जगह से अन्ना संतुष्ट है.



हजारे के दल ने हालांकि विधेयक पर अपने रुख से पीछे हटने से इंकार कर दिया है.



हजारे के दल की कोर समिति ने गुरुवार सुबह इस संबंध में बैठक की. इस बैठक में अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल समेत सभी सदस्यों ने भाग लिया.



अन्ना ने संवाददाताओं से कहा, हमें दिल्ली पुलिस ने जो जगह उपलब्ध कराई है, हम उससे संतुष्ट हैं. यह अच्छी जगह है.



कोर समिति अब इस बारे में विचार-विमर्श कर रही है कि अनशन किस तरह किया जाए.



दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात हजारे को फिरोज शाह कोटला मैदान से लगे जय प्रकाश नारायण पार्क में अनशन करने का प्रस्ताव दिया था.



इसके लिए उन्हें पहले पार्क की मालिकाना एजेंसी से अनुमति लेनी होगी.



केजरीवाल ने कहा कि वह अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे.



उन्होंने कहा, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे. गतिरोध अभी जारी है.



हम बातचीत के लिए तैयार हैं, पर अब तक सरकार की ओर से कोई निमंत्रण नहीं मिला है.



केजरीवाल से स्वामी अग्निवेश की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा कि था कि हजारे का दल प्रधानमंत्री और न्यायपालिका के आला स्तर को लोकपाल के दायरे में लाने के प्रति बहुत लचीला है, लेकिन वह नौकरशाही के निचले स्तर को इसमें लाने पर अड़ा है.

Posted by राजबीर सिंह at 11:16 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh