रक्षाबंधन त्योहार के दिन ट्रेनों के 200 अतिरिक्त फेरे लगाने की व्यवस्था

मेट्रो प्रशासन ने रक्षाबंधन त्योहार के दिन ट्रेनों के 200 अतिरिक्त फेरे लगाने की व्यवस्था की है.

रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों को राखी बांधने के लिए जाने वाली बहनों का खास ध्यान रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन तथा डीटीसी ने खास तैयारी की है.

मेट्रो प्रशासन ने रक्षाबंधन त्योहार के दिन जहां ट्रेनों के 200 अतिरिक्त फेरे लगाने की व्यवस्था की है वहीं विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त टिक्टिंग स्टाफ व ग्राहक सेवा प्रतिनिधि नियुक्त करने की योजना बनाई है.

रक्षाबंधन त्योहार पर मेट्रो की सभी लाइनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ती है. यात्रियों की इसी भीड़ को देखते हुए ही मेट्रो ने शनिवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सभी लाइनों पर भीड़ संभालने की खास तैयारी की है. मेट्रो के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अनुज दयाल के अनुसार रक्षाबंधन पर्व पर सवेरे 8 बजे से लेकर शाम 8.30 बजे तक मेट्रो के व्यस्त घंटो पीक आवर के अनुसार ट्रेने चलाई जायेंगी. उन्होंने बताया कि यात्रियों को कठिनाई न हो इसके लिए कुल 200 अतिरिक्त फेरे मेट्रो द्वारा लगाये जायेंगे.

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सहायता व सुविधा के लिए अतिरिक्त ग्राहक सेवा प्रतिनिधियों को नियुक्त किया जायेगा. उन्होंने बताया कि दिलशाद गार्डन, शाहदरा, वैलकम, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, पीतमपुरा, रोहिणी पूर्व रोहिणी पश्चिम, रिठाला, जहांगीरपुरी, आदर्श नगर, जीटीबी नगर, यमुना बैंक, उत्तम नगर पूर्व नवादा, नोएडा सिटी सेंटर, बोटनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर 18, एमजी रोड, हुडा सिटी सेंटर, सरिता विहार, लाजपत नगर, बदरपुर, पीरागढ़ी, नांगलोई व मुंडका स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है.

Posted by राजबीर सिंह at 11:01 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh