'आरक्षण' को लेकर प्रकाश झा के घर-दफ्तर पर हमला
ताजा खबरें, देश-विदेश 6:32 am
अभी लालू यादव के अमिताभ बच्चन पर की टिप्पणी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि महाराष्ट्र में तो फिल्म का विरोध शनिवार को हिंसक हो गया और उनकी गुस्सा निकला निर्देशक प्रकाश झा के घर-दफ्तर पर, लोगों ने प्रकाश झा के घर और दफ्तर पर हमला बोला.
झा ने यह जानकारी ट्वीट के जरिए .झा के मुताबिक फिल्म की रिलीज का विरोध करने वाले राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने किया हमला.
झा ने शनिवार की शाम ट्वीट किया, 'अभी-अभी खबर मिली है कि मेरे घर और दफ्तर पर आरक्षण की रिलीज का विरोध करने वाले राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने हमला किया है.'
महाराष्ट्र की रिपब्लिकन पार्टी,एनसीपी समेत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग रिलीज होने के पहले फिल्म को देखने पर आमादा हैं.
उनकी मांग है कि उन्हें फिल्म पहले दिखा दी जाए. इसके लिए झा तैयार नहीं हैं.
झा को उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देकर फिल्म के प्रचार की अनुमति नहीं दी गई थी. फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होनी है.
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग ने भी सभी राज्य सरकारों से अपील की है कि बिना देखे वे अपने राज्य में फिल्म को प्रदर्शित न होने दें. महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान में इस फिल्म के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म से देश में आरक्षण के सवाल पर हिंसा भड़क सकती है.
उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र में रिलीज से पहले ही हंगामा हो रहा है. खुद निर्देशक प्रकाश झा और फिल्म के किरदार अमिताभ बच्चन के खिलाफ कई मामले दर्ज हो चुके हैं.
प्रकाश झा चाहते थे कि वे दिल्ली और मुंबई के विश्विद्यालयों में जाकर फिल्म का प्रचार करें, लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिल पाई.
प्रकाश झा के मुताबिक उनकी फिल्म आरक्षण के सवाल को एक सामाजिक मुद्दे की तरह उठाती है और इस पर राजनीति बेवजह है.