लापरवाही बरतने के चलते छह पुलिसकर्मी निलंबित

भूमि को लेकर हुई दो लोगों की मौत मामले में लापरवाही बरतने के चलते छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

मुजफ्फरनगर जिले के नरसान गांव में भूमि को लेकर झड़प के दौरान अपने काम में लापरवाही बरतने के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि उन्न पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया था.

नरसान गांव में चार अगस्त को भूमि को लेकर सतपाल और भोपाल सिंह के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी.

दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में दो व्यक्तियों करमवीर (25) और संजीव (23) की मौके पर ही मौत हो गई थी.

घटना के बाद इलाके में तनाव व्यप्त है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है.

Posted by राजबीर सिंह at 4:55 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh