"स्पिक मैके" संगठन को राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार
ताजा खबरें, देश-विदेश 10:41 am
स्पिक मैके संगठन युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रचार-प्रसार की दिशा में काम करता है.
इस पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपए की इनामी राशि और एक स्मृति चिह्न दिया जाएगा. सोसाइटी को 20 अगस्त को यह पुरस्कार दिया जाएगा.
इसके पहले यह पुरस्कार मदर टेरेसा, उस्ताद बिस्मिल्ला खान, लता मंगेशकर, सुनील दत्त, दिलीप कुमार, कपिला वात्स्यायन, मौलाना वहीदुद्दीन खान, तीस्ता सीतलवाड़ और हर्ष मंदर को दिया जा चुका है.