मुरादाबाद शहर में स्थिति सामान्य, कर्फ्यू में ढील
उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 2:22 am
जिला अधिकारी समीर वर्मा ने कहा, जिला प्रशासन से कहा गया है कि शहर में सतर्कता बरती जाए और लोग भी सहयोग कर रहे हैं.
मुरादाबाद से सांसद मोहम्मद अजहरूद्दीन शनिवार को यहां पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने लोगों से कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें.
अजहर ने कहा, मैंने जिला प्रशासन से कहा है कि किसी निर्दोंष व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जाए और स्थिति से पूरी संवेदनशीलता के साथ निपटा जाए.
यहां बीते छह अगस्त को कांवड़ियों की ओर से एक फैक्टरी पर पथराव किया गया था.वाहनों को आग लगा दी गई थी.
स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया था.