कभी संभवत: पृथ्वी के हुआ करते थे दो चंद्रमा

हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह चंद्रमा है, लेकिन पहले संभवत: पृथ्वी के दो चंद्रमा हुआ करते थे.

वैज्ञानिकों का कहना है कि इनमें से छोटे आकार वाला चांद बड़े के साथ टक्कर में नष्ट हो गया.

लंदन में खगोलविदों ने कहा कि शायद यह इस टक्कर का ही परिणाम है कि मौजूदा चंद्रमा के दोनों हिस्से एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. उनका कहना है कि चांद का नजदीकी हिस्सा नीचा और समतल है, जबकि दूर का हिस्सा पर्वतीय और ऊंचा-नीचा है.

एक समाचार पत्र के मुताबिक वैज्ञानिकों की राय इस बारे में अलग-अलग है. इस बारे में नया सिद्धांत दिया गया है कि दो चंद्रमाओं की टक्कर की वजह से मौजूदा चांद के एक हिस्से का आकार ऊंचा-नीचा हुआ है.

उनका कहना है कि दोनों चंद्रमाओं में टक्कर धीरे-धीरे हुई. ऐसे में संभव है कि उन पर्वतों का निर्माण हुआ हो, जिन्हें आज हम चांद के दूर के हिस्से में देखते हैं. यह नया शोध कैलीफिोर्निया विश्वविद्यालय में किया गया है.

Posted by राजबीर सिंह at 4:32 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh