लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी पर साढ़े सात करोड़ रुपए का इनाम
ताजा खबरें, देश-विदेश 9:50 pm
इसकी घोषणा लीबियाई विद्रोहियों की ट्रांजिशनल नेशनल काउन्सिल (एनटीसी) ने की है.
एनटीसी प्रमुख मुस्तफा अब्दुल जलील ने त्रिपोली में कहा कि गद्दाफी को जिंदा या मृत पकड़ने वाले को 17 लाख डॉलर( करीब साढ़े सात करोड़ रुपए) दिए जाएंगे.
लीबियाई विद्रोही त्रिपोली के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर चुके हैं. गद्दाफी के प्रमुख सैनिक ठिकाने अल-अजीजिया पर भी उनका नियंत्रण है.
गद्दाफी का आवासीय परिसर तबाह हो चुका है. लेकिन गद्दाफी के बारे में अभी कोई पता नहीं है.
कहा जा रहा है कि वे त्रिपोली के आसपास या फिर अपने गृहनगर सिरते में हो सकते हैं. सिरते फिलहाल विद्रोहियों से पूरी तरह मुक्त है.
गद्दाफी ने अपने एक संदेश में जीतने या फिर जान देने की बात कही है.
लीबियाई नेता ने ये भी कहा कि उन्होंने ये भी कहा कि आवासीय परिसर बाब-अल अजीजीया को एक रणनीति के तहत खाली किया था.