अमेठी में अन्ना समर्थकों के प्रदर्शन पर रीता बहुगुणा जोशी ने दी सफाई

उत्तर कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा हजारे आंदोलन के समर्थन में उठी जनता की आवाज किसी व्यक्ति,पार्टी का विरोध नहीं.



रीता बहुगुणा ने कहा है कि सांसदों के घरों, खासकर अमेठी में अन्ना समर्थको का धरना प्रदर्शन जनता के असंतोष का उभार है और यह किसी व्यक्ति अथवा राजनीतिक दल पर केन्द्रित नही है.



डा.जोशी ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘जनता का आक्रोश व्यवस्था के प्रति है और किसी व्यक्ति , पार्टी अथवा सरकार पर केन्द्रित नही है.’’



उन्होंने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में उनके कार्यालय पर हुए अन्ना समर्थको के प्रदर्शन का उल्लेख होने पर कहा कि अन्ना के आंदोलन का प्रभाव पूरे देश में पड़ा है और इस संबंध में अमेठी को अलग करके नही देखना चाहिए.



डा.जोशी ने कहा कि जनता का आक्रोश व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में है और इसे पार्टी नेतृत्व की लोकप्रियता के घटने बढ़ने के संकेत के रुप नही लिया जाना चाहिए.



प्रदेश कांग्रेस अधयक्ष ने यह भी कहा कि अन्ना के आंदोलन में अच्छी बात यह हुई है कि अब तक जीवन शैली का हिस्सा मान लिए गये भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दे पर पहली बार देश भर के लोग एकजुट होकर खड़े हुए है और लोगो में भ्रष्टाचार से लड़ने की भावना पैदा हुई है.

Posted by राजबीर सिंह at 9:50 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh