अन्ना का आंदोलन - दसवां दिन _ मिनट दर मिनट खबर
ताजा खबरें, देश-विदेश, राजनीति 10:30 pm
अन्ना का अनशन गुरुवार को दसवें दिन में प्रवेश कर चुका है.
अनशन के नौवें दिन सरकार और अन्ना टीम के बीच बातचीत का दौर जारी रहा.
बुधवार की शाम को अन्ना टीम और सरकार के बीच बातचीत का दौर चला, जो कि बेनतीजा रहा.
अन्ना टीम ने कहा कि सरकार ने मांगे मानने से मना कर दिया है. जिससे नतीजा निकलने की जो उम्मीद जगी थी उसको धक्का लगा है.
हम नीचे आपको दसवें दिन की पल-पल की ख़बरें पहुंचाएंगे।
- 0:28 : अग्निवेश ने शुक्रवार को कहा कि अन्ना हजारे के लिए अब अनशन तोड़ने का यह सही समय है क्योंकि संसद को किसी खतरे के संकेत देना गांधीवादी तरीका नहीं है.
- 23:44 : लोकसभा में शुक्रवार को लोकपाल मुद्दे पर जिस नियम के तहत प्रस्ताव पर चर्चा होगी उसमें वोटिंग भी शामिल:सूत्र
- 23:18 : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर अन्ना हजारे पक्ष के लोगों से विचार-विमर्श.
- 22:49 : हजारे के हमले को लेकर कांग्रेस सांसद रूष्ट, विधेयक वापसी के पक्ष में नहीं.
- 22:48 : संसद में जनलोकपाल विधेयक पर चर्चा के सरकार के फैसले के बाद अन्ना हजारे से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश जेएस वर्मा ने कहा कि इस पहल के बाद गांधीवादी नेता का अनशन 'तार्किक' नहीं लगता.
- 22:48 : अन्ना हजारे के अनशन को समर्थन देने के लिए गृह मंत्री पी. चिदंबरम के मंत्रालय का एक कर्मचारी भी रामलीला मैदान पहुंचा.
- 22:47 : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर अन्ना हजारे पक्ष के लोगों से विचार-विमर्श शुरू हुआ.
- 21:07 : अन्ना हजारे से मुलाकात के लिए मंत्री विलासराव देशमुख रामलीला मैदान रवाना.
- 21:05 : अन्ना हजारे के समर्थन में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन प्रधानमंत्री आवास के बाहर दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन किया. उनमें से 50 को हिरासत में ले लिया गया.
- 20:44 : सरकार अन्ना हजारे की ओर से रखी गयी जन लोकपाल विधेयक से जुड़ी तीन मांगों के बारे में कोई प्रस्ताव रात भेज सकती है: अरविंद केजरीवाल
- 20:44 : डाक्टर नरेश त्रेहन ने कहा कि अन्ना हजारे की हालत स्थिर है.
- 20:09 : हरियाणा की एक खाप पंचायत ने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को समर्थन जताया.
- 19:23 : प्रधानमंत्री आवास के पास से उस समय कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया जब वे अन्ना पक्ष के आह्वान पर मजबूत लोकपाल की मांग को लेकर वहां पर प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए थे.
- 19:23 : प्रधानमंत्री आवास के पास से उस समय कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया जब वे अन्ना पक्ष के आह्वान पर मजबूत लोकपाल की मांग को लेकर वहां पर प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए थे.
- 19:02 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह निवास पर चल रही वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक समाप्त हुई.
- 18:36 : दिल्ली के रामलीला मैदान के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई. वीआईपी गेट पर पुलिस की तैनाती बढ़ी.
- 18:34 : जनलोकपाल विधेयक पर शुक्रवार को संसद में 184 के तहत चर्चा कराई जाएगी.
- 18:32 : थल सेना के प्रमुख जनरल वीके सिंह ने मौजूदा दौर को 'दिलचस्प और अशांत' करार देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार रोधी आंदोलन को देश में जो समर्थन मिला है, वह लोकतंत्र और जनता की शक्ति का संकेत है.
- 18:31 : एवरेस्ट की चोटी पर फतह पाने वाली पहली महिला बछेंद्री पाल अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समर्थन में जमशेदपुर के साक्ची इलाके में धरना पर बैठीं.
- 18:09 : हजारे ने प्रधानमंत्री से तीन मांगें दोहराईं हैं, जिनमें सिटीजन चार्टर, सभी राज्यों में लोकायुक्त के गठन और नीचे से लेकर शीर्ष स्तर तक की नौकरशाही को लोकपाल में शामिल करने की मांगें हैं.
- 18:06 : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हजारे पक्ष ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सरकारी आवास सात, रेसकोर्स रोड पर पहुंचने की लोगों से की गयी अपील वापस नहीं ली.
- 17:59 : हमारे तीन मुद्दों पर यदि आम सहमति बनती है तो मैं अनशन तोड़ने पर विचार कर सकता हूं:अन्ना हजारे.
- 17:54 : भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अन्ना हजारे के मुद्दे पर संसदीय दल की बैठक बुलाई है.
- 17:51 : जनलोकपाल विधेयक पर शुक्रवार को संसद में चर्चा होने की उम्मीद.
- 17:09 : प्रशांत भूषण ने कहा अगर अहिंसक तरीके से लोग पीएम निवास पर जाते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं
- 17:09 : अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया- पीएम निवास के घेराव का आह्वान वापस नहीं लिया है, उन्होंने लोगों से पीएम को घेरने की अपील की
- 17:01 : अन्ना ने कहा अगर तीनों शर्तें सरकार ने मानी तो अनशन छोड़ दूंगा लेकिन जगह नहीं.. जब तक जनलोकपाल पर फाइनल कुछ नहीं होता तब तक रामलीला मैदान नहीं छोड़ेंगे
- 17:00 : अन्ना ने नेताओं को धोखेबाज बताया, कहा दो बार धोखा खा चुके हैं अब तीसरा धोखा क्यों खाना
- 16:55 : अन्ना ने तीसरी शर्त के रूप में नागरिक चार्टर हर विभाग में लागू करने को कहा
- 16:53 : अन्ना की दूसरी शर्त- हर राज्य में लोकपाल लाओ
- 16:49 : गांव से लेकर मंत्रालय तक सारे अधिकारियों को लोकपाल में लाने पर अन्ना अड़े
- 16:48 : अन्ना - हमने तीन सुझाव दिए हैं. अगर मेरे जवाब पर सबकी सहमति होती है तो अनशन छोड़ने पर सोचूंगा
- 16:48 : हमने संदेश में साफ कहा है कि अगर जनलोकपाल लाना चाहते हैं तो कल से संसद में चर्चा शुरू कर दो
- 16:47 : विलासराव देशमुख से संदेश भेज दिया है.. कि अगर पीएम को स्वास्थ्य की चिंता है तो उन्हें दस दिन क्यों लग गए..छह महीने से ये बात हो रही है.. असल में ये चिंता इन लोगों को लगी है. एयरकंडीशन में बैठने वालों को चिंता है
- 16:47 : विपक्षी दल भी सत्ता के साथ, उन्हें भी डर लग रहा है
- 16:46 : विपक्ष पर कड़ा प्रहार, अन्ना ने कहा मौन क्यों है विपक्ष
- 16:46 : सरकारी पत्र मिलने का अन्ना ने जिक्र किया
- 16:45 : अन्ना ने संसद का धन्यवाद अदा किया लेकिन सचेत किया कि ये धोखा हो सकता है
- 16:45 : अन्ना हजारे- संसद में पीएम ने सभी सांसदों ने इस आंदोलन की प्रशंसा की और सैल्यूट किया. ये प्रशंसा मेरी नहीं आपकी है.. मैं तो निमित्त मात्र हूं
- 16:43 : किसानों की हालत पर अन्ना का व्यंग्य- माल खाए मदारी और नाच करे बंदर
- 16:43 : अन्ना ने क्रांति की मशाल जलाए रखने की अपील की... अन्ना रहे न रहे मशाल जलाए रखना चाहे अन्ना रहे या न रहे
- 16:42 : अन्ना मंच से समर्थकों को संबोधित कर रहे हैं
- 16:39 : अन्ना हजारे मंच पर आए, तिरंगा लहरा रहे हैं
- 16:37 : अन्ना के अनशन के 222 घंटे पूरे हुो गए हैं.
- 16:37 : अभी अभी श्री रविशंकर ने बताया है कि पीएम आवास का घेराव करने की अपील वापस ले ली गई है.
- 16:37 : पीएम आवास का घेराव करने के आह्वान पर टीम अन्ना को दिल्ली पुलिस का नोटिस
- 16:28 : अन्ना की सेहत पर मेडिकल बुलेटिन शाम तक
- 16:21 : पीएम आवास के बाहर सरकारविरोधी नारे लग रहे हैं
- 16:19 : इस बीच पीएम आवास 7 रेसकोर्स रोड पर लोग जुट रहे हैं
- 16:11 : टीम अन्ना खुश दिख रही है, किरण बेदी तिरंगा लहरा रही हैं
- 15:59 : PM के जबाब का इंतज़ार -टीम अन्ना
- 15:59 : फिलहाल सरकारी पेशकश पर अन्ना ने अपना जवाब पीएम को भेजा है
- 15:59 : प्रस्ताव पर अन्ना ने भेजा जबाब
- 15:59 : थोड़ी देर में अन्ना हजारे लोगों को संबोधित करेंगे
- 15:59 : टीम अन्ना की बैठक ख़त्म
- 15:58 : टीम अन्ना की बैठक खत्म
- 15:57 : PM आवास के पास की सड़कें बंद
- 15:50 : 7 RCR पर लोग जुटने लगे हैं
- 15:49 : PM आवास को घेरने के लिए लोगों का जुटना शुरु
- 15:35 : विलासराव ने अन्ना से अनशन तोड़ने की अपील की
- 15:34 : अन्ना से मिले विलासराव देशमुख
- 15:31 : PM आवास पर लोग जुटना शुरु
- 15:31 : रामलीला मैदान में आदिवासी नृत्य कर अन्ना का समर्थन कर रहे हैं
- 15:30 : रामलीला मैदान अभी भी वंदे मातरम के नारों से गूंज रहा है.. टीम अन्ना की बैठक चल रही है
- 15:11 : रेसकोर्स रोड और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन से भी इंट्री नहीं होगी
- 15:00 : खान मार्केट और जोरबाग स्टेशन बंद कराए गए
- 14:53 : तीन बजे के बाद इंट्री बंद करने का आदेश, घेराव का समय पांच बजे
- 14:52 : पीएम आवास के घेराव को विफल करने के लिए चार मेट्रो स्टेशन पर एंट्री बंद रहेगी
- 14:50 : पीएम के प्रस्ताव पर चर्चा होगी, अन्ना अपने अनशन पर फैसला करेंगे
- 14:49 : अन्ना कोर कमेटी की बैठक भी शुरू
- 14:43 : पीएम के प्रस्ताव पर सदन में चर्चा शुरू
- 14:37 : अन्ना कोर कमेटी की बैठक थोड़ी ही देर में शुरू होगी
- 14:35 : विलासराव सरकार की ओर से अन्ना को अनशन ख़त्म करने के लिए मनाएंगे
- 14:35 : विलासराव देशमुख अन्ना हजारे से मिल सकते हैं
- 13:29 : टीम अन्ना के कोर कमेटी की बैठक दोपहर ढाई बजे
- 13:29 : पीएम के प्रस्ताव पर दो बजे चर्चा
- 13:21 : अन्ना अपना अनशन तोड़ें-मनीष तिवारी
- 13:20 : एक प्रेस कांफ्रेस में मनीष तिवारी ने अन्ना को भ्रष्ट कहा था
- 13:14 : अन्ना पर दिए बयान के लिए मांगी माफी
- 13:14 : कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने अन्ना हज़ारे से माफी मांगी
- 13:09 : भ्रष्टाचार पर जमकर बरस रहीं हैं किरण बेदी
- 13:07 : रामलीला मैदान से किरण बेदी लोगों को संबोधित कर रही हैं
- 13:02 : लोकसभा में बहस को तैयार -प्रधानमंत्री
- 13:01 : साथ ही वो अरुणा राय के लोकपाल बिल पर भी चर्चा कराने को तैयार हैं
- 13:01 : प्रधानमंत्री ने कहा कि वो अन्ना के जनलोकपाल पर चर्चा को तैयार
- 13:00 : अन्ना की सेहत स्थिर
- 12:59 : लोकसभा स्पीकर ने कहा कि अन्ना का जीवन महत्वपूर्ण
- 12:28 : सुषमा स्वराज ने भी अन्ना से अनशन खत्म करने की अपील की
- 12:27 : लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने अन्ना से अनशन खत्म करने की अपील की
- 12:27 : अन्ना की इज्जत करता हूं-प्रधानमंत्री
- 12:20 : मेरी संपत्ति की जांच करा सकते हैं-प्रधानमंत्री
- 12:17 : मैं भ्रष्टाचार में शामिल नहीं-प्रधानमंत्री
- 12:17 : देश का दुनिया में नाम हुआ-प्रधानमंत्री
- 12:16 : भ्रष्टाचार पर राज्य सरकारें भी लड़ें-प्रधानमंत्री
- 12:16 : देश को दिवालिया होने से बचाया-प्रधानमंत्री
- 12:14 : लोकपाल पर आम सहमति जरुरी-प्रधानमंत्री
- 12:13 : हमारी भ्रष्टाचार मिटाने की कोशिश -प्रधानमंत्री
- 12:12 : देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है-प्रधानमंत्री
- 12:12 : मुझ पर कई आरोप लगे -प्रधानमंत्री
- 12:11 : मैंने मन से देश की सेवा की -प्रधानमंत्री
- 12:11 : भ्रष्टाचार पर बहस के लिए तैयार -प्रधानमंत्री
- 12:10 : भ्रष्टाचार देश के लिए बड़ा मुद्दा
- 12:10 : लोकसभा में प्रधानमंत्री का बयान
- 11:49 : मैं चाहता हूं कि समाधान निकले- सलमान खुर्शीद
- 11:48 : आज शाम 5 बजे PM आवास पहुंचे लोग--टीम अन्ना
- 11:47 : अन्ना टीम की लोगों से अपील कि आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचें
- 11:45 : टीम अन्ना के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं खुले रहेंगे-सलमान खुर्शीद
- 11:44 : जनलोकपाल आने तक मौत नहीं-अन्ना
- 11:44 : अन्ना के अनशन का आज 10 वां दिन
- 11:43 : देशवासियों से मिलती है उर्जा-अन्ना
- 11:42 : शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें-अन्ना
- 11:42 : मेरा वज़न 6.5 किलो गिरा-अन्ना
- 11:42 : साउथ फिल्मों के स्टार विजय भी पहुंचे अन्ना के समर्थन में
- 11:41 : अन्ना ने अपने समर्थकों का बढ़ाया हौसला
- 11:41 : अभी चिंता की कोई बात नहीं-अन्ना
- 11:40 : अन्ना आए मंच पर
- 11:34 : अन्ना टीम से वार्ता का रास्ता खुला है-सलमान खुर्शीद
- 11:18 : अन्ना मामले पर बोले राहुल गांधी
- 11:18 : मौजूदा हालात से मैं चिंतित हूं-राहुल गांधी
- 11:16 : हर दो घंटे बाद हम अन्ना का चेकअप कर रहे हैं
- 11:15 : शाम तक रिपोर्ट आएगी
- 11:15 : डाक्टर नरेश त्रेहन ने कहा कि अन्ना का ब्लड सैंपल ले जा रहे हैं
- 11:13 : प्रधानमंत्री ने जस्टिस वर्मा को चिट्ठी लिखी
- 11:10 : लोकसभा 11.30 बजे तक स्थगित
- 11:10 : अन्ना के मुद्दे पर संसद में हंगामा
- 11:03 : तीसरा आरोप कि डाक्टरों को चेकअप करने से रोका
- 10:40 : दूसरा आरोप कि रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया
- 10:39 : पहला आरोप कि अन्ना ने भड़काऊ भाषण दिया
- 10:39 : दिल्ली पुलिस ने अन्ना पर तीन शर्तें तोड़ने का आरोप लगाए
- 10:29 : अन्ना के समर्थक अन्ना की सेहत को लेकर कर रहे हैं प्रार्थनायें और दुआयें
- 10:28 : अन्ना के अनशन को लेकर हो रही है चर्चा
- 10:27 : आगे की रणनीति पर हो रही है चर्चा
- 10:25 : बैठक मे राहुल गांधी भी मौजूद
- 10:25 : कांग्रेस संसदीय दल की बैठक जारी
- 10:22 : अनशन स्थल पर अन्ना से समर्थकों मे भारी उत्साह
- 9:50 : अनशन स्थल पर किसान भी गले में सब्ज़ियां पहनकर विरोध जता रहे हैं
- 9:48 : प्रणव मुखर्जी आज कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित कर सकते हैं
- 9:47 : टीम अन्ना बातचीत छोड़कर गई वो बात करने आयें
- 9:47 : सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम बातचीत को तैयार
- 9:18 : अनशन स्थल पर खाने पीने की कोई कमी नहीं
- 9:17 : लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं
- 9:17 : धीरे धीरे लोग अनशन स्थल पर जुट रहे हैं
- 9:07 : केज़रीवाल ने कहा कि सरकार की मंशा साफ नहीं है
- 9:05 : केज़रीवाल का कहना है कि सिब्बल और चिंदबरम नहीं चाहते हैं समाधान
- 9:04 : अन्ना का कहना है कि वो कुछ भी नहीं लेंगे जब तक कोई समाधान नहीं निकलता है
- 9:03 : सिविल सोसाइटी ने कहा कि अन्ना का स्वास्थ्य गिर रहा है
- 9:02 : केज़रीवाल ने कहा कि जहां हम थे वहीं फिर पहुंच गए हैं
- 9:02 : सिविल सोसाइटी ने कहा कि ऐसे में बातचीत के लिए हम बिल्कुल भी तैयार नहीं है
- 9:01 : सिविल सोसाइटी का कहना है कि सरकार सिर्फ घुमा रही है
- 9:00 : किरण बेदी ने कहा जिससे भी बात की वो अपनी बात से मुकर जाता है
- 9:00 : आज 12 बजे बात करने के लिए बुलाया था
- 8:59 : सिविल सोसाइटी का बातचीत करने से इंकार
- 8:57 : बेदी का कहना है कि पलटने वालों से बात नहीं करनी है
- 8:57 : किरण बेदी ने कहा कि फैसला लेने वालों से करेंगे बातचीत
- 8:17 : अन्ना के स्टेज के आसपास सभी जगह का मुआयना किया गया.
- 8:16 : बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है.
- 8:15 : रामलीला मैदान में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
- 6:50 : बुधवार की बातचीत विफल रहने के बावजूद सरकार और टीम अन्ना के बीच अगली बैठक गुरुवार दोपहर 12 बजे के बाद होगी.
- 6:45 : अन्ना ने मंच से कहा कि गुरुवार से आप लोग संसद का घेराव करना शुरू कर दें.
- 6:44 : सरकार में सब लुटेरे हैं. उसका यह चेहरा तानाशाहों और काले अंग्रेजों का है.
- 6:43 : अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार का असली मुखड़ा सामने आ गया है.
- 6:43 : अन्ना ने मंच से आह्वान किया कि अगर पुलिस मुझे जेल ले जाए तो आप जेल भरो आंदोलन शुरू कर दें.
- 6:42 : अन्ना ने कहा कि सरकार तो यही चाहती है कि आप हिंसा करें और हमारा आंदोलन खराब हो जाए.
- 6:41 : उन्होंने कहा कि आप हिंसा न करे क्योंकि इससे मुझे दुख होगा.
- 6:41 : अन्ना ने बुधवार की रात मंच से खड़े होकर कहा कि हमको शांति से काम लेना होगा.
- 6:40 : अनशन पर बैठे अन्ना ने अपने समर्थकों से कहा है कि अगर मुझे पुलिस ले जाती है तो कोई भी हिंसा नहीं करेगा.
- 6:36 : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 3 प्रमुख मुददों पर सरकार नहीं मानी.
- 6:35 : सरकार और अन्ना टीम के बीच बातचीत बुधवार रात को हुई वार्ता विफल हो गई है.