खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं तो बड़े सपने देखें

यदि आप खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं तो बड़े सपने देखें.

एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि ऊंचे लक्ष्यों वाले महत्वाकांक्षी लोग अधिक संतोषजनक जीवन जीते हैं जबकि कम उम्मीदों वाले लोगों के जीवन के अंतिम दिन अक्सर दुख में बीतते हैं.

समाचार पत्र ‘डेली मेल' के मुताबिक कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सेसिली चो ने सामान्य लोगों पर दो नए प्रयोग किए.इनमें से एक प्रयोग में लोगों ने महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए थे जबकि दूसरे प्रयोग के लोगों के लक्ष्य रूढ़िवादी थे.

इन लोगों को उन स्थितियों में रखा गया, जहां वे अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकें. इसके बाद इन लोगों के लक्ष्य प्राप्त कर लेने पर उनमें संतोष का स्तर देखा गया.चो ने पाया कि जिन लोगों ने अपने लिए ऊंचे लक्ष्य निर्धारित किए उन्हें दीर्घ काल में खुशियां मिलीं.

चो कहती हैं कि उनके इस अध्ययन से यह सीख मिलती है कि अपने लिए ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करें और बड़े सपने देखें

Posted by राजबीर सिंह at 1:06 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh