मूडीज ने जापान की रेटिंग एए3 से घटाकर एए2 की
ताजा खबरें, व्यापार 11:32 pm
इसके पीछे उसने सरकार के बढ़ते कर्ज के बोझ का हवाला दिया है.
वैश्विक रेटिंग एजेन्सी मूडीज ने जापान की रेटिंग एए3 से घटाकर एए2 कर दी है.
इसी महीने एक दूसरी रेटिंग एजेन्सी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिकी की रेटिंग घटा दी थी जिससे दुनिया भर के शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट का दौर शुरू हुआ.
मूडीज ने कहा कि जापान के व्यापक बजट घाटे और वैश्विक मंदी के बाद से जापानी सरकार पर बढ़ते कर्ज के बोझ को देखते हुए रेटिंग घटाई गई है.
जापान में मार्च में आए भूकंप एवं सुनामी से भी अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई है.
अमेरिका के बाद जापान की रेटिंग घटने से दुनिया भर के निवेशकों में चिंता फैल गई है.
सभी एशियाई बाजारों में गिरावट आई. दलाल स्ट्रीट भी इसके असर से अछूता नहीं रहा.