महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ने उतारी नई "स्कॉर्पियो ईएक्स"
ताजा खबरें, व्यापार 8:41 pm
इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये है.
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्कॉर्पियो ईएक्स में 2.5 लीटर का डीजल इंजन लगा है. बयान में कहा गया है, 'उतारे जाने के बाद से ही एसयूवी वर्ग को काफी सफलता मिली है. स्कॉर्पियो ने इस रफ्तार को बनाए रखा है और इसमें समय-समय पर उन्नयन किया गया है तथा नई पेशकश की गई हैं.’
महिंद्रा एंड महिंद्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ‘विपणन, आटोमोटिव डिवीजन’ विवेक नायर ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि स्कॉर्पियो ईएक्स युवा वर्ग के बीच काफी कामयाब रहेगी.’
कंपनी ने दावा किया है कि एआरएआई मापदंड के अनुसार इस वाहन का माइलेज 14 किलोमीटर प्रति लीटर होगा.