लंदन में सैकड़ों सिख गुरुद्वारे की रक्षा के लिये सड़कों पर

लंदन में सैकड़ों सिख लुटेरों और आगजनी करने वालों से अपने गुरुद्वारे की रक्षा करने के लिये सड़कों पर उतर आये.

ब्रिटेन की राजधानी में पिछले चार दिन से दंगे और आगजनी का दौर जारी है.



ये सिख लोग कल पश्चिमी लंदन के साउथहाल में अपने गुरुद्वारे के बाहर इकट्ठा हो गये ताकि उसकी रक्षा की जा सके.

इससे पहले यह अफवाह उड़ी थी कि गुरूद्वारा लुटेरों का अगला निशाना है .



इस समूह ने संभावित लुटेरों पर नजर रखने के लिये मोटसाइकिल से गश्त लगाई और रेलवे स्टेशन की निगरानी की.



इस बीच हमलों के केंद्र रहे उत्तरी लंदन के इन्फील्ड इलाके में करीब 200 स्थानीय लोग अपनी गली की रक्षा के लिये गश्त लगाते नजर आये.

एक वीडियो फुटेज के मुताबिक ये लोर्ग इंग्लैंड, इंग्लैंड, इंग्लैंड के नारे लगा रहे थे.



इससे पहले इस समूह का हॉकी लेकर चल रहे एक युवक से विवाद हो गया लेकिन भीड़ में ज्यादातर लोगों के शांति बरतने के आह्वान के बाद यह मामला सुलझ गया.

Posted by राजबीर सिंह at 4:58 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh