कर्नाटक के नए लोकायुक्त ने बेंगलुरू ग्रामीण और डोड्डाबल्लापुर जिलों में छापा मारने के आदेश दिए

कर्नाटक के नए लोकायुक्त ने बेंगलुरू ग्रामीण और डोड्डाबल्लापुर जिलों में छह उपरजिस्ट्रार कार्यालयों पर छापा मारने के आदेश दिए है.

कर्नाटक के नए लोकायुक्त न्यायमूर्ति शिवराज वी. पाटील ने बेंगलुरू ग्रामीण और डोड्डाबल्लापुर जिलों में छह उपरजिस्ट्रार कार्यालयों पर छापा मारने के आदेश दिए.

छापे में और वहां अधिकारियों, दलालों और एजेंटों के पास से हजारों रुपये मूल्य की अघोषित नकदी जब्त की गई.



पाटील ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया, "हमारे पुलिस दल ने सोमवार को दोनों जिलों में छह उपरजिस्ट्रार कार्यालयों पर एक साथ छापे मारे, और वहां से 294,620 रुपये मूल्य की अघोषित नकदी जब्त कर ली."



बेंगलुरू ग्रामीण जिले के अनेकल में मंगलवार को छापे की कार्रवाई जारी थी.



बेंगलुरू ग्रामीण जिले में और पड़ोसी डोड्डाबल्लापुर जिले में जिन उपरजिस्ट्रार कार्यालयों पर छापे मारे गए, उनमें होसकोटे, जिगानी, देवनाहल्ली और नीलामंगला शामिल हैं.



पाटील ने कहा, "एक अधिकारी (पुट्टराजू) के पास से 8,890 रुपये पाए गए, जबकि एक एजेंट (सतीश) के पास 25,700 रुपये मिले और एक अन्य एजेंट (किशोर) के पास 37,800 रुपये पाए गए. सम्बंधित अधिकारी अघोषित धनराशि के स्रोत के बारे में जानकारी नहीं दे पाए."



पाटील ने कहा, "आरोपी अधिकारी खामियों के लिए कोई जवाब नहीं दे पाए. हमने उनके खिलाफ स्वत: मामला भी दर्ज किया है."

Posted by राजबीर सिंह at 9:47 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh