गद्दाफी के वफादार बंदूकधारियों ने विदेशी पत्रकारों को बंदी बनाया
ताजा खबरें, देश-विदेश 4:42 am
लीबिया संघर्ष की कवरेज करने वाले विदेशी पत्रकार बुधवार को तीसरे दिन भी होटल में फंसे रहे.
होटल रिक्सोस के पहले तल पर 30 पत्रकार मौजूद हैं जिन्होंने हेल्मेट और बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी हैं.उन्हें बाहर गोलीबारी की आवाज सुनाई दे रही है.
त्रिपोली में विद्रोहियों के घुसने और गद्दाफी के अति सुरक्षा वाले परिसर पर कब्जा कर लेने के बाद राजधानी में जश्न के रूप में गोलियां चल रही हैं.
लेकिन दूसरी ओर से ये भी कहा जा रहा है कि त्रिपोली विद्रोहियों के हाथों में नहीं जा रहा है.
होटल की दीवारों पर गोलियां लगने के बाद पत्रकारों ने एक बैनर टांग दिया है जिस पर लिखा है 'टेलीविजन प्रेस गोली मत चलाइये'.