शेयर बाजार 213 अंक गिरकर बंद
ताजा खबरें, व्यापार 5:41 am
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.49 अंकों की गिरावट के साथ 16,284.98 पर और निफ्टी 60.00 अंकों की गिरावट के साथ 4,888.90 पर बंद हुआ.
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरो वाला सूचकांक सेंसेक्स 7.69 अंकों की गिरावट के साथ 16,490.78 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 14.55 अंकों की गिरावट के साथ 4,934.35 पर खुला.
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई.
मिडकैप 33.73 अंकों की गिरावट के साथ 6,228.70 पर और स्मॉलकैप 36.68 अंकों की गिरावट के साथ 7,158.64 पर बंद हुआ.