मिनीषा लाम्बा निभाना चाहती है नागिन का किरदार

नाग-नागिन की पुरानी कहानी को बॉलीवुड अभिनेत्री मिनीषा लाम्बा अब भी चुका हुआ नहीं मानतीं.

इंदौर में गुरुवार को कहा कि अगर उन्हें किसी फिल्म में नये जमाने की नागिन का किरदार निभाने का मौका मिलता है तो वह इसे हाथों-हाथ लेने में देर नहीं करेंगी.

बॉलीवुड केंद्रित नये टीवी चैनल यूटीवी स्टार्स के प्रचार के लिये यहां आयीं मिनीषा ने कहा, 'नागिन हमारी संस्कृति और हिंदू धर्म का एक शक्तिशाली प्रतीक है. अगर मुझे किसी फिल्म में नागिन का रोल अदा करने का मौका मिलता है तो यह मेरे लिये सम्मान की बात होगा.'

बॉलीवुड अभिनेत्री के मुताबिक नाग-नागिन की कहानी पर फिल्म बनाने का फॉर्मूला आज भी कामयाब हो सकता है. बशर्ते इस कहानी पर बनने वाली फिल्म को मौजूदा वक्त की मांग के मद्देनजर आधुनिक सांचों में ढाल लिया जाये.

वह कहती हैं, 'आज की युवा पीढ़ी भले ही पराठे के बजाय पिज्जा को तरजीह देने लेगे लगी हो लेकिन हमें अपना फिल्मी इतिहास नहीं भूलना चाहिये.'

अपनी अधिकतर फिल्मों में आधुनिक किरदारों में नजर आयीं मिनीषा ने बताया कि आगामी फिल्म 'जिला गाजियाबाद' में वह 'घाघरा-चोली पहनने वाली गांव की गोरी' के रूप में दिखायी देंगी.

हालांकि, उन्होंने इस बात से साफ इंकार किया कि वह अपनी छवि बदलने के लिये ऐेसे किरदार चुन रही हैं.

Posted by राजबीर सिंह at 8:12 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh