पूर्व राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप पर पांच हजार रूपए का इनाम
उत्तर प्रदेश, एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 8:58 am
पुलिस ने बुधवार देर रात पन्नालाल के घर छापा मार कर वहां से लाल बत्ती और हूटर बरामद किया. लेकिन पन्नालाल वहां नहीं मिले.
गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल ने बताया कि भूमि विकास जल संसाधन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और बसपा नेता पन्नालाल कश्यप के खिलाफ 22 जुलाई 2011 को अतरौली, पिलखुवा निवासी जगदीश सिंह ने कविनगर थाने में ठगी की शिकायत की थी. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि कि पन्नालाल ने आबकारी विभाग में बतौर सिपाही भर्ती कराने के नाम पर उनसे 2,00,000 रुपए लिये थे लेकिन कोई भर्ती नहीं की और इस तरह उन्होंने ठगी की है.
पुलिस काफी समय से पन्नालाल की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. लेकिन वे लगातार फरार हैं जिसके चलते उनके खिलाफ इनाम दर्ज किया गया.