मनोबल बढ़ाने के लिए किसी अच्छे मनौचिकित्सक की तलाश में है भारतीय टीम
क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, ETOI 8:29 pm
द ओवल में अंतिम टेस्ट गुरुवार से शुरू हो रहा है और इसमें भी मेजबान टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है जो पहले तीन टेस्ट जीतकर 3-0 से आगे चल रहा है.
इंग्लैंड ने इसके साथ ही दिखा दिया कि टेस्ट टीमों को किस तरह तैयारी करनी चाहिए. मेजबान टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों बेहतरीन फार्म में है और टीम ने खेल के सभी विभागों में अपना दबदबा स्थापित किया है.
दूसरी तरफ टीम इंडिया मैदान पर उतरने के अलावा कुछ भी सही नहीं कर पाई है. इसके अलावा किसी टीम को तब तक सर्वश्रेष्ठ नहीं माना जा सकता जब तक वह आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला नहीं जीते.
इसके अलावा टीम की चयन नीति भी काफी अच्छी नहीं रही. तीसरे सलामी बल्लेबाज को चुनने की जगह रिद्धिमान साहा को तरजीह दी गई. जहीर खान के चोटिल होने पर टीम में आरपी सिंह की वापसी भी चौंकाने वाला फैसला रही.
क्रिकेटरों ने भी टेस्ट क्रिकेट को हल्के में लिया और अपनी चोटों के आपरेशन और इलाज के लिए आईपीएल खेलने के बाद वेस्टइंडीज की अहम श्रृंखला के समय को चुना.
बड़े खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद युवा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं थे और ऐसे में भारतीय क्रिकेट के भविष्य को उज्जवल नहीं कहा जा सकता.
फिलहाल तथ्य है कि इंग्लैंड में खेलने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी थके हुए हैं और उनका मनोबल गिरा हुआ है. इसके अलावा टीम का क्षेत्ररक्षण काफी खराब है जबकि गेंदबाज भी लय में नहीं हैं.
टीम इंडिया अब तक टेस्ट श्रृंखला में 300 रन का आंकड़ा छूने में सफल रही है जबकि उसके गेंदबाज ट्रेंटब्रिज में दूसरे टेस्ट को छोड़कर बाकी दो टेस्ट में पारी के दौरान इंग्लैंड 10 विकेट चटकाने में विफल रहे हैं.
एजबस्टन में तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम दोनों पारियों में 120 ओवर भी नहीं खेल पाई जबकि इंग्लैंड ने 188 से भी अधिक ओवर खेलने के बाद सात विकेट पर 710 रन के स्कोर पर पारी घोषित की.
इस बीच टीम इंडिया आज और कल अभ्यास नहीं करेगी. टीम गुरुवार को शुरू हो रहे अंतिम टेस्ट से पूर्व दो दिन अभ्यास करेगी.