भूले बिसरे व्यंजनों का स्वाद 'चख ले इंडिया'
ताजा खबरें, लाईफस्टाइल, स्वास्थ्य 6:02 am
इस बार उनकी पाक कला की उन भूली बिसरी विधियों को सामने लाने की योजना है जो देश में विभिन्न हिस्सों में भुला दी गई हैं.
आदित्य ने बताया कि उनके इस शो में भारत के विभिन्न हिस्सों के भोजन की पुरानी विधियों और व्यंजनों को सामने लाने पर केंद्रित रहेगा.
आदित्य का कहना है कि पाक कला से सम्बंधित शो से भारतीय महिलाओं का खाना बनाने के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव आया है.
उन्होंने कहा कि पाक कला से सम्बंधित कार्यक्रमों से लोगों का झुकाव खाना बनाने की तरफ गया है और इसके परोसने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
आदित्य ने कहा,, "जैसा कि अक्सर कहा जाता है कि लोग मुंह से पहले आंखों से खाते हैं. इसलिए यह जरूरी है कि खाना आकर्षित करने वाला हो."
प्रस्तोता बनने से पहले आदित्य मॉडल थे और उन्होंने रीबॉक, बोरोप्लस, स्लीपवेल गद्दे आदि की माडलिंग भी की.