तस्वीरे : 50 साल का हुआ दुनिया का सबसे "ताकतवर आदमी"
ताजा खबरें, फोटो 6:05 am
इस मौके पर हमारी तरफ से उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं।
ओबामा का जन्म होनालुलु, हवाई में 4 अगस्त 1961 को हुआ था।
बराक ओबामा की मां एन डनहम, कैंसस में रहीं। वो मनोना की
हवाई यूनिवर्सिटी की छात्रा थी।
ओबामा के जन्म के दो साल बाद बराक ओबामा सीनियर और अन डनहम के रिश्तों के बीच
खटास आने लगी जिसके चलते साल 1964 में ओबामा के पिता और
एन डनहम के बीच तलाक हो गया।
1979 में ओबामा ने पुनाहोउ स्कूल में अपने पढ़ाई पूरी कर ली! इसके बाद ओबामा ने लॉस
एंजिल्स के ऑकसीडेंटल कॉलेज में दाखिला ले लिया और
दो साल तक इस कॉलेज में पढ़े!
इसके बाद वो में न्यू यॉर्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर हो गए। 1983 में
उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट की डिग्री ली।
दो साल तक बिजनेस सेक्टर में काम करने के बाद ओबामा 1985 में शिकागो चले गए।
यहां पर उन्होंने कम्यूनिटी ऑर्गेनाइजर के रूप में काम किया।
ओबामा 1988 में हार्वर्ड लॉ स्कूल गए।
बराक हुसैन ओबामा II अमेरिका के 44वें और वर्तमान में राष्ट्रपति हैं।
1992 में ओबामा ने मिशेल रॉबिंसन से शादी की। दोनों की मुलाकात एक लॉ फर्म
में साथ काम करने के दौरान हुई थी।
लॉ स्कूल के बाद ओबामा सिविल राइट लॉयर की प्रेक्टिस के लिए शिकागो वापस
आ गए। वोटर रैजिस्ट्रेशन के लिए 1992 में बिल क्लिंटन के प्रेजिडेंशियल
कैंपेन में ओबामा ने मदद भी की।
1995 में ओबामा की ऑटोबायोग्राफी 'ड्रीम्स ऑफ माय पादरः ए स्टोरी ऑफ
रेस एंड इनहैरिटेंस' आई।
जनवरी 20, 2009 को ओबामा राष्ट्रपति बने। इसी साल अक्टूबर महीने में
उन्हें साल 2009 के शांति पुरस्कार से नवाजा गया।