मित्रों,परिजनों के साथ मनाया ओबामा ने मनाया 50वां जन्मदिन

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा गुरूवार को 50 वर्ष के हो गए। उन्होंने अपने परिजनों और मित्रों के साथ जन्मदिन मनाया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्ने ने कहा कि वह गुरूवार को 50 वर्ष के हो गए। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में वरिष्ठ कर्मचारी भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे।

शाम को वह परिजनों के साथ व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। ओबामा का जन्म चार अगस्त 1961 को हुआ था। उनके गृहनगर शिकागो से उनके परिवार के सदस्य और कुछ मित्र भी पहुंचे। उनकी सास मरियान राबिन्सन और उनके नजदीकी मित्र काये वेलिंगटन बुधवार को उनके साथ एयर फोर्स वन से ही शिकागो से यहां पहुंचे थे।

ओबामा बुधवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने शिकागो गए थे।

Posted by राजबीर सिंह at 6:00 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh