लीबिया संकट चिंता का विषय: संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून
ताजा खबरें, देश-विदेश 11:29 pm
उन्होंने कहा कि इस देश के संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता.
बान ने अपने विशेष दूत अब्देल इलाह अल खातीब के साथ सभी देशों को फौरन वार्ता करने और सकारात्मक विचार प्रकट करने को कहा, ताकि देश में खून खराबा समाप्त हो सके.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने अपनी इस मान्यता को पुरजोर तरीके से दोहराया कि लीबियाई संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता. राजनीतिक प्रक्रिया से जुड़ा संघर्ष विराम ही लीबिया में शांति और सुरक्षा हासिल करने का एकमात्र रास्ता है.
बयान में कहा गया है, ''महासचिव लीबिया में संघर्ष के चलते भारी तादाद में नागरिकों के हताहत होने को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं."
बान ने सभी पक्षों से अपनी गतिविधियों में अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा, ताकि और अधिक नागरिकों को हताहत होने से बचाया जा सके.