मस्तिष्क में एक रसायन के कारण होते है पुरुष तुनकमिजाज
ताजा खबरें, लाईफस्टाइल, स्वास्थ्य 11:27 pm
यह बात ब्रिटिश वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक शोध में सामने आई है.
इस शोध में इस बात का भी अध्ययन किया गया कि क्यों कुछ पुरुष आवेग में आकर तुरंत निर्णय ले लेते हैं.
समाचार पत्र ‘डेली एक्सप्रेस' के अनुसार शोध में यह पाया गया कि आवेगशील पुरुषों में गाबा (जीएबीए) नामक रसायन अनुपस्थित रहता है. इसका काम मस्तिष्क कोशाओं के मध्य सूचनाएं भेजना होता है.
कार्डिफ विश्वविद्यालय में कुछ छात्रों का निर्णय लेने की परिस्थिति में निरीक्षण किया गया और समान समय में उनके मस्तिष्क की गतिविधियों को मापा गया.
अध्ययन में पाया गया कि जिनमें मस्तिष्क की गतिविधि कम थी उनमें तुरत-फुरत निर्णय लेने की सम्भावना अधिक थी.
अध्ययनकर्ता फ्रेडरिक ब्वॉय ने कहा, हमने खोज लिया है कि दूसरों की तुलना में क्यों कुछ पुरुषों को अपने आवेगों पर नियंत्रण रखने में कठिनाई होती है.